इस सावन रूद्राभिषेक करना आपके लिए हो सकता है शुभ, जानें इसका महत्व।

सावन को भगवान शिव का सबसे पसंदीदा महीना माना जाता है। विधि अनुसार शिव जी का रुद्राभिषेक करने से भक्तों को अनेकों लाभ हो सकते हैं। जीवन की कठिनाइयों से मिल सकती है राहत।

सावन 2024: महादेव का प्रिय महीना

इस साल सावन 22 जुलाई से 19 अगस्त तक रहेगा। भक्तों को 29 दिन मिलेंगे जिसमें 5 सावन के सोमवार होंगे।

जानिए रुद्राभिषेक का महत्व

शिवपुराण के अनुसार, भगवान शिव के रुद्र अवतार का विधि पूर्वक रुद्राभिषेक करने से जीवन की परेशानियों से राहत मिलती है। धन लाभ के लिए सावन सोमवार को रुद्राभिषेक करना शुभ होता है।

दांपत्य सुख और ग्रह दशा

दांपत्य सुख के लिए, पति-पत्नी को साथ में रुद्राभिषेक करना चाहिए। इससे दांपत्य जीवन में मधुरता बढ़ती है। ग्रहों की दशा में सुधार और शनि दोष से मुक्ति के लिए रुद्राभिषेक करें।

कालसर्प दोष और अशुभ प्रभाव

रुद्राभिषेक कालसर्प दोष दूर करने के लिए उत्तम उपाय है। राहु और केतु के अशुभ प्रभाव को कम करने में भी कारगर साबित होता है।

घर में रुद्राभिषेक कैसे करें

सावन के सोमवार को मंदिर या घर पर शिवलिंग का रुद्राभिषेक कर सकते हैं। श्री गणेश, माता पार्वती, मां लक्ष्मी आदि का ध्यान और पूजा करें। मुंह पूर्व दिशा की ओर रखें।

अभिषेक सामग्री

महादेव की प्रिय वस्तुएं अर्पित करें

सफेद चंदन, पान का पत्ता, बेलपत्र, मौली, रोली, भांग, जनेऊ, धतूरा, नारियल आदि अर्पित करें। अंत में आरती करें और अभिषेक के जल को पूरे घर में छिड़कें।

जानिए मां पार्वती की कठोर तपस्या

माता पार्वती ने शिव जी को पति स्वरूप पाने के लिए सावन में कठोर तपस्या की थी। अन्न-जल का त्याग कर रुद्राभिषेक किया और परिणामस्वरूप शिव जी पति के रूप में प्राप्त हुए